पूर्वोत्तर रेलवे से/होकर 248 पूजा विशेष गाड़ियाँ 1,668 फेरों में चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले वर्ष 147 विशेष गाड़ियाँ 556 फेरों में चलाई गई थीं।
छठ पर्व के अवसर पर-
उत्तराखंड से/को चलाई जा रही विशेष गाड़ियों का विवरण :
- 07 नवम्बर, 2024 को 05060 लालकुआँ-हावड़ा विशेष गाड़ी, लालकुआँ से 13.35 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी, काठगोदाम से 17.30 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 09075 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी, काठगोदाम 14.30 बजे पहुँचेगी।
उत्तर प्रदेश से/को चलाई जा रही विशेष गाड़ियों का विवरण :
- 07 नवम्बर, 2024 को 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 14.30 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 08630 गोरखपुर-राँची विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 15.30 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 01416 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 17.30 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी, बनारस से 20.30 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 21.15 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 09598 गोरखपुर-राजकोट विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 23.30 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 08629 राँची-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 11.30 बजे पहुँचेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष गाड़ी, बनारस 14.00 बजे पहुँचेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 16.00 बजे पहुँचेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 09597 राजकोट-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 21.30 बजे पहुँचेगी।
बिहार से/को चलाई जा रही विशेष गाड़ियों का विवरण :
- 07 नवम्बर, 2024 को 02270 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी, लखनऊ से 14.15 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 05298 छपरा-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी, छपरा से 15.20 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 02269 छपरा-लखनऊ विशेष गाड़ी, छपरा से 23.00 बजे चलाई जायेगी।
- 07 नवम्बर, 2024 को 05162 अमृतसर-छपरा विशेष गाड़ी, छपरा 23.55 बजे पहुँचेगी।
स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिये व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) द्वारा यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराया जा रहा है। प्रमुख स्टेशन पर यात्री होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं, जिसमें उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, सिटिंग एरिया, सी.सी.टी.वी. कैमरे इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
