समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने तलाकशुदा पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Promote Your Business Here
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने तलाक के बाद उसकी और उसके परिवार की महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं, जिससे उसकी बदनामी हो रही है और समाज में उसका जीना कठिन हो गया है।
युवती ने बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2020 को रुड़की निवासी एक युवक से हुई थी, लेकिन 10 अप्रैल 2021 को पति ने उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।
युवती ने पति के परिवार से भी इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। अब उसने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है

