नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण
चोरगलिया, हल्द्वानी

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हल्द्वानी-: बुधवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह के नेतृत्व में नंधौर नदी, चोरगलिया क्षेत्र में भूमि कटाव एवं कृषि भूमि के नुकसान को रोकने हेतु चैनलाईज़ेशन के उद्देश्य से संयुक्त निरीक्षण एवं सर्वेक्षण कार्य किया ।

इस निरीक्षण में एस डी ओ (तराई पूर्व) श्री अनिल जोशी, भूमि संरक्षण अधिकारी हल्द्वानी श्री धीरेश बिष्ट, तथा खनन निरीक्षक श्री अनिल मयाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नंधौर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर उन स्थानों को चिह्नित किया जहाँ पर भूमि का अत्यधिक कटाव हो रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नदी के प्रवाह को नियमित करने तथा तटबन्ध निर्माण आदि के माध्यम से चैनलाईज़ेशन की योजना तैयार की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय किसानों और निवासियों की कृषि भूमि एवं आजीविका की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *