Ad

(बड़ी खबर)लालकुआं से चलेगी एक और लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन, कोटा के लोगों को होगा फायदा ।।


समाचार सारांश टीम नेटवर्क
लालकुआं नई ट्रेन चलने से होगा बड़ा फायदा रेलवे से बड़ी खबर
प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु
05344/05343 लालकुआँ-वलसाड-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 11 जून से
09 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा वलसाड से 12 जून से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 05
फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05344 लालकुआँ-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 जून से 09 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार
को लालकुआँ से 09.00 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से 11.05 बजे, बदायूँ से 12.15 बजे, कासगंज से 13.55 बजे,
मथुरा कैंट से 15.58 बजे, मथुरा जं. से 16.20 बजे, भरतपुर से 18.05 बजे, सवाई माधोपुर से 20.40 बजे, कोटा से
22.25 बजे, दूसरे दिन रतलाम से 04.00 बजे, छायापुरी से 07.55 बजे तथा सूरत से 10.32 बजे छूटकर वलसाड
12.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05343 वलसाड-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 जून से 10 जुलाई, 2026 तक
प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से 15.25 बजे प्रस्थान कर सूरत से 16.30 बजे, छायापुरी से 19.00 बजे, रतलाम से 22.55

बजे, दूसरे दिन कोटा से 04.13 बजे, सवाई माधोपुर से 05.53 बजे, भरतपुर से 08.50 बजे, मथुरा जं. से 10.15 बजे,
मथुरा कैंट से 10.32 बजे, कासगंज से 12.40 बजे, बदायूँ से 14.12 बजे तथा बरेली सिटी से 15.25 बजे छूटकर
लालकुआँ 17.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय
इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी.
के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad