पूर्वांचल विकास समिति ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान
रुड़की। पूर्वांचल विकास समिति द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सिनेश्वर सिंह एवं मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में पदाधिकारियों को फूल-माला, शॉल व चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में नील कमल शर्मा (जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष), जसबीर पाल (ओबीसी मोर्चा महामंत्री), ममता चहल (जिला महिला मोर्चा), कविता रावत (जिला मीडिया प्रभारी), अफजाल अंसारी (अल्पसंख्यक मंत्री प्रदेश), शेखर पुंडीर (जिला किसान मोर्चा महामंत्री), प्रमोद धीमान (मंडल ओबीसी मोर्चा) एवं नंदाहेरी ढंडेरा मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, मीडिया प्रभारी इकराम सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य नीलम पांडेय, नितिन श्रीवास्तव, पिंकी शर्मा, संतोषी राणा, इंदु सारण, सभासद कुंवर डंगवाल, सूबेदार मेजर सुबोध सिंह, कैप्टेन अजय सिंह, सूबेदार बृजेश्वर सिंह एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बड़ी खबर(रूड़की)पूर्वांचल विकास समिति ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान ।।


