समाचार सारांश टीम नेटवर्क
जनपद नैनीताल, लोहाली क्षेत्र के पास एक ट्रक खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने 03 सवारों को किया रेस्क्यू।*
मंगलवार को स्थानीय व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि लोहाली क्षेत्र के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
Promote Your Business Here
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उक्त वाहन तक पहुंच बनाकर 03 घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों की पहचान गोधन सिंह, खेम सिंह, सुरेश चंद्र तीनों ग्राम लोहाली जनपद नैनीताल के निवासी है के रूप में हुई है।
