ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

रायवाला क्षेत्र में दुर्घटना कारित करने वाले कार चालक को दून पुलिस ने मय वाहन के 48 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार ।

दुर्घटना करने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया था अभियुक्त।

थाना रायवाला

दिनांक 09/06/2025 को वादी दीपक राणा पुत्र स्व0 शूरवीर सिहं राणा निवासी आशा प्लाट छिद्दरवाला रायवाला देहरादून ने थाना आकर तहरीर दी गयी कि रात्रि मे उनके चाचा श्री केशर सिहं राणा निवासी आशा प्लाट छिदद्रवाला रायवाला देहरादून उम्र लगभग 48 वर्ष जो वूडस होटल रायवाला से अपनी डयूटी के बाद घर वापस जा रहे थे, को उगते होटल के सामने रात्रि में किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी, जिसमे उनके चाचा जी का देहान्त हो गया है । तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0 101/25 धारा 281/106(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिसकी पुलिस टीमो द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये लगभग 200-250 सीसीटीवी कैमरो को चैक करते हुए संदिग्ध वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसकी सहायता से वाहन चालक के सबन्ध में जानकारी करते हुए वाहन चालक को मंयक पपनेजा पुत्र सूरज प्रकाश पपनेजा को मय कार स0 UK08 BB – 0551 टाटा हैरियर के गिरफ्तार कर लिया गया ।

विवरण अभियुक्त-
1- मंयक पपनेजा पुत्र सूरज प्रकाश पपनेजा निवासी म0न0 22/01 गणपति धाम राजा गार्डन फैस-01 दुर्गा डेयरी के पास, कनखल, हरिद्वार

विवरण बरामदगी
1-कार स0 UK08 BB – 0551 टाटा हैरियर

पुलिस टीम –
1-उ0नि0 जैनेन्द्र सिहं राणा
2- उ0नि0 चिन्तामणि मैठाणी (SOG)
3- का0 अनित कुमार
4-का0 हंसराज
5-का0 मनोज

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *