डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में “नयी रोशनी योजना” पर वेबिनार, 40 कैडेट्स ने लिया हिस्सा
Promote Your Business Here
देहरादून। डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में एस.डब्ल्यू. कैडेट्स द्वारा ए.एन.ओ. कैप्टन डॉ. महिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में “नयी रोशनी योजना” विषय पर वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 कैडेट्स एवं ए.एन.ओ. मैम ने सहभागिता की।
वेबिनार के दौरान एस.डब्ल्यू. सीनियर कैडेट्स ने स्लाइड्स की मदद से योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की यह महत्त्वपूर्ण पहल अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराकर सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है।
कैडेट्स ने स्पष्ट किया कि यह योजना महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से भी आगे बढ़ने का अवसर देती है।
वेबिनार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को “नयी रोशनी योजना” की जानकारी देना और महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुँचाना था।
