समाचार सारांश टीम नेटवर्क
उत्तराखंड के कोटद्वार में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद की जान लेने की भी कोशिश की।
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी के गले और हाथ की नसों पर धारदार हथियार के गहरे जख्म पाए गए हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद दंपति के नौ और सात साल के मासूम बच्चे सदमे में हैं और बिलखते नजर आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
