समाचार सारांश टीम नेटवर्क यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 228 युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
सभी 228 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित।
देहरादून न्यूज़
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 104, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 02, ड्रंक एंड ड्राइव में 02, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 03 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 117 कुल 228 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

इस दौरान सभी 228 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *