उत्तराखंड के निवासियों के लिए खुशी की खबर है राज्य का होनहार पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

बिहार के जनपद नालंदा में कल्याण बीघा हरनौत शूटिंग रेंज में चल रही 26 वीं अखिल भारतीय शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 में उत्तराखंड के होनहार पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में 400 में से 359 अंक लेकर राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। अब कल्पेश दिसंबर माह में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दिल्ली में भी कल्पेश का शानदार खेल जारी रहा तो कल्पेश अंतरराष्ट्रीय पिस्टल प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ियों के होने वाले ट्रायल में भी भाग ले सकेंगे। पिछले वर्ष भी 12 वर्ष की आयु में कल्पेश ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया था और मात्र कुछ अंकों से राष्ट्रीय टीम ट्रायल के लिए चूक गये थे। वर्तमान में देहरादून रहने वाले 13 वर्षीय कल्पेश उपाध्याय मूलतः जनपद बागेश्वर के ग्राम भतौडा के रहने वाले हैं।
कल्पेश उपाध्याय की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित अनेक लोगों ने कल्पेश को बधाई दी है और कल्पेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *