उत्तराखंड में एक बार फिर बाद सड़क हादसा हुआ है यहां कर बड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित शनिदेव मंदिर के पास की बताई जाती है जहां हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पांच युवक हरियाणा से हरिद्वार घूमने के लिए आ रहे थे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में बैठे केयर सिंह (35), आदित्य (38), और मनीष (36) की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रकाश (40) को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिपाल (40) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतक युवक एक ही गांव लिसाड़ी, जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *