समाचार सारांश टीम नेटवर्क (उत्तराखंड) नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गैर राज्य उ०प्र० से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचानअंकुश काम्बोज पुत्र श्री अरविंद काम्बोज निवासी औरंगाबाद, शेरपुर, खानाजदपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के खिलाफ मसूरी थाने में धारा 65(1)/351(2) BNS,3(क)/4(2) पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

8 नवंबर को थाना मसूरी में शिकायतकर्ता द्वारा थाने पर आकर एक लिखित तहरीर दी की उनकी नाबालिक पुत्री के साथ अंकुश नाम के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। लिखित तहरीर के आधार पर थाना

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 नवंबर को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पकड़ने वाली टीम में म०उ०नि० भावना, कोतवाली राजपुर,- उ०नि० ओमवीर चौधरी, कोतवाली मसूरी कांस्टेबल चंद्रवीर,आशीष शर्मा, एसओजी देहरादून आदि थे।।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *