Ad

रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं)अपर रेल महाप्रबंधक ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का दौरा ।


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों पर जोर
हल्द्वानी
पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न रेल खंडों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहले दिन उन्होंने इज्जतनगर-काठगोदाम रेल खंड का निरीक्षण किया, जबकि दूसरे दिन रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार एवं अन्य शाखाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिग्नलों की स्थिति, कॉशन ऑर्डर तथा समपारों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।
अपर महाप्रबंधक ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और स्टेशन परिसरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काठगोदाम, काशीपुर और लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad