कानपुर से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज, कुमाऊँ संघ ने सांसद रमेश अवस्थी से की मुलाकात
कानपुर। कानपुर से काठगोदाम के बीच सीधी रेल सेवा शुरू कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कानपुर में रह रहे उत्तराखंड मूल के लोगों ने इस मुद्दे को लेकर सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात कर जल्द ट्रेन संचालन शुरू कराने की मांग उठाई। इस दौरान कुमाऊँ संघ के पदाधिकारियों ने सांसद द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर उनका आभार भी जताया,सांसद ने कहा कि जल्द एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने का प्रयास किया जाएगा तथा वह रेल मंत्री से मिलकर इस रेलखंड पर ट्रेन का प्रस्ताव बनाकर ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो गया । प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग निवास करते हैं। वर्षों पहले रोजगार, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में कुमाऊँ और गढ़वाल क्षेत्र से लोग कानपुर आकर बस गए थे, लेकिन आज भी उनका अपने मूल गांवों और शहरों से गहरा जुड़ाव बना हुआ है। ऐसे में सीधी रेल सेवा नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कुमाऊँ संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में यात्रियों को लखनऊ, बरेली या दिल्ली के रास्ते सफर करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अधिक खपत होती है। यदि कानपुर से काठगोदाम तक सीधी ट्रेन शुरू होती है तो हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा से पर्यटन, व्यापार और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा। नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत कुमाऊँ क्षेत्र के अन्य शहरों तक यात्रियों की पहुंच आसान हो जाएगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
सांसद रमेश अवस्थी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया
(रेलवे ब्रेकिंग) कानपुर से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज, सांसद ने कहा जल्द मिलेगी खुशखबरी ।।


