Ad

[महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास] टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार ll


महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार
उपशीर्षक:
नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया मोबाइल भी बरामद
नैनीताल। महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, लूट और मारपीट करने वाले टैक्सी चालक को नैनीताल पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और पीड़िता का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। वहां से वह ऑटो के माध्यम से काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराये पर ली। रात करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने नैनीताल की ओर जाने के बजाय वाहन को पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर उसके साथ बदतमीजी, मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।
अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath T C के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन संख्या और जीपीएस की मदद से जांच करते हुए आरोपी दीपक सिंह बोरा (39) निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी ने बताया कि नैनीताल में महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad