Ad

(ब्रेकिंग)नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया दबोचा


कोतवाली बहादराबाद

नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने राजस्थान से किया दबोचा

अपहृता को आरोपी के कब्जे से सकुशल किया बरामद

बहादराबाद निवासी द्वारा दिनांक 20.01.2026 को थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिक पुत्री (उम्र लगभग 14 वर्ष) को आरोपी संजय पुत्र रूपनारायण, निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उ०प्र०) द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिक के अपहरण से संबंधित इस गम्भीर प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष बहादराबाद को नाबालिक की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सी०आई०यू० हरिद्वार के सहयोग से कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की सहायता से दिनांक 03.02.2026 को आरोपी संजय को कस्बा व थाना नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया गया तथा आरोपी के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर अभियोग में पॉक्सो अधिनियम की धाराओं की वृद्धि कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित
संजय पुत्र रूपनारायण निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उ०प्र०)

पुलिस टीम

  1. उ०नि० अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी, कस्बा
  2. म०उ०नि० ज्योति नेगी
  3. का० बलवंत सिंह
  4. का० नितुल यादव
  5. का०नि० वसीम – CIU हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad