Samachar Saransh team network Haldwani
हल्द्वानी |

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

स्वराज आश्रम मे मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस, देश की आज़ादी के लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के योगदान पर हुई विचार गोष्ठी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा एक विचार–गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान तथा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की बुनियाद, उसके निर्माण और उसके इतिहास का अभिन्न हिस्सा रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के आज़ाद भारत के सपनों से लेकर मौलाना आज़ाद की जेलों में लिखी गई तहरीरों तक, महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान तक—कांग्रेस का इतिहास देश की आत्मा से जुड़ा हुआ है।
आज जब कांग्रेस से उसके अस्तित्व की गवाही माँगी जा रही है, तब भारत की आज़ादी, एकता और लोकतंत्र की पूरी यात्रा स्वयं कांग्रेस की सबसे बड़ी गवाही है।

ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा कि कांग्रेस 140 वर्ष पहले भी देश की आवाज़ थी, आज भी है और आने वाले वर्षों में भी संविधान एवं जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

मुख्यवक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने विस्तार से कांग्रेस के 140 सालों के इतिहास पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व एवं राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गई भारत जोड़ो यात्रा, देश की जनता से सीधा संवाद और लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद भागीरथी बिष्ट, पूर्व पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, राधा चौधरी, देवकी देवी, सुनीता टम्टा, जगमोहन बगड़वाल, कैलाश साह, जगदीश वाणी, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती, संदीप जोशी, हरीश लाल वैध, भुवन चंद्र, प्रकाश चंद्र, चंदन भाकुनी, अमित रावत, एडवोकेट किशोर जोशी, एडवोकेट योगेंद्र पाठक, एडवोकेट शाद अली, एडवोकेट कोमल जायसवाल,मनोज भट्ट, प्रदीप बिष्ट, राजा रवि पांडे, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *