हल्द्वानी

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर 100 से अधिक महिलाओं ने थामा कांग्रेस के हाथ और महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प।

आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर वार्ड नंबर 56 में महिला कांग्रेस का सदस्‍यता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ नेत्री भागीरथी बिष्‍ट और शोभा बिष्ट के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने सभी नये सदस्यों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया और मिलजुलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
सदस्यता कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कही और आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव मैं मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने का आहवान किया, ताकि कांग्रेस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
महिला कांग्रेस के 40वें स्थान दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सदस्यता कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मधु सांगुरी, पुष्पा नेगी, शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, शशि वर्मा, रेनू तोमर, नीलू नेगी, मंजू पांडे, नीमा भट्ट, भावना बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *