Ad

बड़ी खबर(हल्द्वानी) दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, संपत्ति होगी जब्त।।


दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—आरोपी की संपत्ति भी होगी जब्त


नैनीताल/भवाली।
भवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उनकी संपत्ति के विरुद्ध भी जब्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दिनांक 04 फरवरी 2026 को कोतवाली भवाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग युवती लगभग 6 माह की गर्भवती है। सूचना मिलते ही भवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया। पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0सं0 04/26, धारा 64 बीएनएस एवं 5(J)/11/6 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियुक्त साहिल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा एवं अधीनस्थ पुलिस टीम को दिए। निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई और दिनांक 05 फरवरी 2026 को दुष्कर्म के आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त का फॉरेंसिक टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई। इसके पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उसकी संपत्ति के खिलाफ भी जब्तीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर नैनीताल पुलिस की मॉनिटरिंग सेल लगातार नजर बनाए हुए है और ऐसे तत्वों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान
महिला उपनिरीक्षक गुरविन्दर कौर
उपनिरीक्षक रमेश पंत
उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी
हेड कांस्टेबल लालबाबू
कांस्टेबल हरीश सिंह
कांस्टेबल भुवन कापड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad