रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 05060/05059 गोरखपुर-लालकुआँ- गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 10 अप्रैल से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा लालकुआँ से 11 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 14 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा:-
05009 गोरखपुर-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 अप्रैल से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 17.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 18.20 बजे, गोंडा से 20.10 बजे, सीतापुर से 23.00 बजे, लखीमपुर से 00.05 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 00.37 बजे, मैलानी से 01.35 बजे, पूरनपुर से 02.27 बजे, पीलीभीत से 03.30 बजे, भोजीपुरा से 05.15 बजे तथा किच्छा से 06.05 बजे छूटकर लालकुआँ 08.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05010 लालकुआँ- गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआँ से 10.00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 11.42 बजे, भोजीपुरा से 13.00 बजे, पीलीभीत से 14.17 बजे, पूरनपुर से 15.20 बजे, मैलानी से 16.20 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 17.10 बजे, लखीमपुर से 17.32 बजे, सीतापुर से 18.45 बजे, गोंडा से 21.50 बजे, बस्ती से 23.32 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर 01.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
(


