रुद्रपुर में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 33 सीटें रिक्त
रुद्रपुर/ऊधमसिंह नगर, 2 अप्रैल 2026। समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, रुद्रपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अनुसूचित जाति के बालकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से कॉपी, किताबें, स्टेशनरी, बैग, ड्रेस सहित छात्रावास में रहने, भोजन, बिस्तर और दैनिक आवश्यकताओं की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही खेलकूद की भी समुचित व्यवस्था है।
प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। वर्तमान में विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में कुल 33 सीटें खाली हैं। इच्छुक अभिभावक 15 अप्रैल 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय कार्यालय (ब्लॉक कार्यालय के निकट, रुद्रपुर) पहुंचकर या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 8077764502, 9897431276, 9068155066
बड़ी खबर(रुद्रपुर) कक्षा 1 से 5 तक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 33 सीटें रिक्त ।।


