समाचार सारांश टीम नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स के लिए नई नीति जल्द : गडकरी
Promote Your Business Here
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स के लिए नई नीति की घोषणा करेगी। इसमें उपभोक्ताओं को उचित छूट दी जाएगी। गडकरी ने राज्यसभा में कहा, सरकार सड़क निर्माण पर बहुत खर्च कर रही है। इसलिए टोल चार्ज जरूरी है। जब अच्छी सड़क चाहिए, तो भुगतान करना होगा। गडकरी ने कहा, हम केवल चार लेन पर टोल वसूल रहे हैं, दो लेन पर नहीं। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने पर विचार के लिए बनी समिति ने सुरक्षा व गोपनीयता पर आगे विचार-विमर्श की सिफारिश की है। सरकार अमेरिका जैसे राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए असम में 3 लाख करोड़ रुपये निवेश की योजना बना रही है
