पति की हत्या को उकसाने वाली पत्नी जेल की सलाखों के पीछे
परिजनों के विरोध के बीच पुलिस ने कराया मृतक धर्मवीर का अन्तिम संस्कार
संदिग्धावस्था मे युवक की मौत, मां ने पत्नी व सास पर लगाया हत्या का आरोप
नवाबगंज । धर्मवीर हत्या मामले में उसकी पत्नी को आज पुलिस ने जेल भेज दिया। शनिवार को ईंध जागीर के प्रकाश नगर वासी सुरेश कुमार के पुत्र धर्मवीर (30) का शव घर के बरामदे में पड़ा पाया गया था । मृतक की मां मुन्नी देवी ने उसकी पत्नी छाया, सास व मौसेरे भाई के साथ ही एक अन्य पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस
को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने पत्नी छाया के विरुद्ध धारा 108 का मामला ( हत्या के लिए उकसाने) दर्ज कर जेल भेज दिया और उसके ढ़ाई वर्षीय पुत्र विराट को मृतक की मां को सौंप दिया वही पीएम के बाद धर्मवीर का शव यहां पहुंचने पर उसके परिजन मृतक का अन्तिम संस्कार रोक बाकी आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें समझाबुझा कर अपराहन 3 के लगभग अन्तिम संस्कार कराया । विदित रहे कि नगर से सटी नदी पार स्थित प्रकाश नगर बस्ती वासी धर्मवीर (30) की शनिवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक की मां ने उसकी पत्नी, सास व मृतक के मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर शव को पीएम हेतु भेजा। क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर परौरिया वासी सुरेश कुमार
की पत्नी मुन्नी देवी अपने पुत्र धर्मवीर व पुत्रवधू छाया के साथ प्रकाश नगर बस्ती में रहती थी । मुन्नी देवी का आरोप हैं कि वह पुत्र धर्मवीर के साथ जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गोंछ दावत में गई थी सुबह सवेरे धर्मवीर वहां से वापस लौट गया और कुछ समय बाद जब वह यहां वापस आयी तो उसके पुत्र धर्मवीर का शव बरामदे में पड़ा हुआ था और उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी तथा शरीर में जले व चोट के निशान थे। उसका आरोप है कि पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और ‘ उसकी सास बिट्टो देवी, मौसेरा भाई केशवपुर घुंघचाई वासी हरीओम तथा वरसा पत्नी रिंकू उसे आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे। उसका आरोप है कि इन्ही लोगों ने उसकी हत्या कर गले में फंदा बांधकर बरामदे में डाल दिया था। पूरी बस्ती में इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं और विशेषकर महिलाएं पत्नी पर ही हत्या करने का आरोप लगा रही थीं ।


