Ad

(बड़ी खबर)और ट्रायल के बहाने स्कूटी ले उड़ा उचक्का ।।


ट्रायल के बहाने स्कूटी उड़ा ले गया चोर दुकानदार करता रह गया इंतजार

अमरोहा। एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को एक युवक ट्रायल के बहाने स्कूटी लेकर फरार हो गया। शोरूम कर्मचारियों को झांसा देकर युवक ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, युवक शोरूम पर आया और उसने बड़ी तसल्ली से एक स्कूटी पसंद की। उसने स्कूटी को तैयार भी करवाया और उसकी तस्वीरें भी खिंचवाईं, ताकि किसी को उस पर शक न हो। इसके बाद युवक ने शोरूम कर्मचारियों से

स्कूटी को ट्रायल करने की बात कही। कर्मचारियों ने उस पर भरोसा करके स्कूटी उसे दे दी। लेकिन, ट्रायल के बहाने वह युवक स्कूटी लेकर निकल गया और कुछ ही देर में अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो शोरूम के लोगों को शक हुआ। पीड़ित दुकानदार वकार अंसारी ने अमरोहा देहात थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad