नदी में अवैध खनन करते पकड़ी गईं 4 भैंसा बुग्गियां, पुलिस ने की जब्ती की कार्रवाई
हरिद्वार। अवैध खनन के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत-बजरी का खनन कर रही चार भैंसा बुग्गियों को जब्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम टिहरी विस्थापित नदी रपटे क्षेत्र में चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चला रही थी। इस दौरान कुछ लोग नदी से अवैध रूप से खनिज सामग्री निकालते मिले। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त चार भैंसा बुग्गियों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी जा रही है, ताकि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *