Promote Your Business Here
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में लक्सर बाजार से खानपुर मार्ग पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान भी किए गए
हरिद्वार 08 जून 2026
उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील लक्सर क्षेत्रांतर्गत देर शाम को लक्सर तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ लक्सर बाजार से खानपुर रोड तक सड़क किनारे किए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया,इस दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान करते हुए 6 हजार की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई।
इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
