ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

खोई मासूम को सकुशल परिजनों को लौटकर दून पुलिस ने फिर लौटाई एक परिवार की खुशियां

खेल खेल में भटककर घर से दूर निकल आई थी 03 वर्षीय मासूम

दून पुलिस की तत्परता से अल्प समय में अबोध के परिजनों की तलाश कर बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

बच्ची के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए किया दून पुलिस का आभार व्यक्त

थाना नेहरू कॉलोनी

आज दिनांक 22/05/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम को एक बच्ची, जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष थी, रिस्पना पुल पर घूमते हुए मिली, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी, और संभवतः खेल खेल में घर से भटक कर वहाँ पहुंच गई थी। अबोध बालिका की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश हेतु आसपास के सभी थानों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया गया । बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्ची के परिजनों के रिस्पना पुल के नीचे नदी किनारे रहने के सम्बंध में सूचना मिली, जिस पर बच्ची के परिजनों को तलाश कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्ची की सकुशल वापसी हेतु पुलिस टीम द्वारा की गईं त्वरित कार्यवाही पर बच्ची के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *