समाचार सारांश टीम नेटवर्क SOG व पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है अल्मोड़ा जनपद के थाना चौखुटिया टीम की सतर्क चेकिंग से 1.294 किग्रा चरस के साथ स्कूटी सवार दो तस्करों को धर दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में थाना चौखुटिया पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान अग्नेरी मंदिर झूला पुल के पास एक स्कूटी संख्या- UK19-1610 में सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तो 1-गिरीश सिंह बिष्ट 2- मोहन चन्द्र गैरोला के कब्जे से 1.294 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना चौखुटिया में NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और स्कूटी को सीज किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह चरस को जौरासी की तरफ से ला रहे थे जिसे बेच कर मुनाफा कमाना चाहते थे। पकड़े गए चरस तस्कर की पहचान गिरीश सिंह बिष्ट उम्र-40 वर्ष पुत्र भगवत सिहं बिष्ट निवासी चौना, चौखुटिया अल्मोड़ा ,मोहन चन्द्र गैरोला उम्र-58 वर्ष पुत्र गंगा दत्त निवासी फड़ीका चौखुटिया अल्मोड़ा के रूप में हुई पुलिस ने उनके कब्जे से 1.294 किलोग्राम चरस, बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,29,400 (एक लाख उन्त्तीस हजार चार सौ रुपये) हां की आंकी गई है पकड़ने वाली टीम में
चौखुटिया व एसओजी पुलिस टीम उ0नि0 श्री बृजमोहन भट्ट-प्रभारी चौकी मासी, थाना चौखुटिया .हे0 कानि0 श्री मनोज कोहली- थाना चौखुटिया,.कानि0 श्री रजनीश वर्मा- थाना चौखुटिया, श्री परवेज अली- एसओजी अल्मोड़ा दीवान सिंह बोरा- एसओजी अल्मोड़ा आदि टीम थी।।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
