Ad

बड़ी खबर (हल्द्वानी)विद्यालयों में चला ‘मेरा बाघ, मेरा विद्यालय’ अभियान, छात्रों को दी वन्यजीव संरक्षण की सीख ।।


विद्यालयों में चला ‘मेरा बाघ, मेरा विद्यालय’ अभियान, छात्रों को दी वन्यजीव संरक्षण की सीख
हल्द्वानी
हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा “मेरा बाघ, मेरा विद्यालय” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभाग अंतर्गत स्थित कुल 20 विद्यालयों एवं लगभग 500 छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सोमवार को “मेरा बाघ, मेरा विद्यालय (TOTR)” योजना के अंतर्गत नंधौर रेंज एवं छकाता रेंज में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, लखनमंडी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चोरगलिया, गोविंद ग्राम माध्यमिक विद्यालय एवं कुंवरपुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मेरा बाघ मेरा विद्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाघ मित्रों का भी चयन किया गया तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व, मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्याओं तथा उनके निवारण के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वनों को अग्नि से सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु बैग एवं ज्यामितीय बॉक्स का वितरण भी किया गया।

इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad