रुद्रप्रयाग। बीते 15 जून को सुबह 5 से 6 बजे के शेड्यूल में आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर के अलावा ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर ने भी उड़ान भरी थी। खराब मौसम में उड़ान भरने के कारण अब डीजीसीए ने ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं।
15 जून को आर्यन हेली कंपनी और ट्रांस भारत दोनों कंपनियों के तीन हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी से अपने-अपने हेलिपैड से यात्री लेकर केदारनाथ पहुंचे और वहां से पुन: टेकऑफ किया। इस दौरान आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर थोड़ा आगे था और उसके पीछे से ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर भी गुप्तकाशी के लिए आ रहे थे। इस दौरान घने कोहरा के कारण दृश्यता कम होने से आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जबकि ट्रांस भारत के दोनों हेलिकॉप्टर सुरक्षित गुप्तकाशी पहुंच चुके थे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

इन्हीं दोनों पायलट की ओर से सूचना दी गई थी कि आर्यन का हेलिकॉप्टर अभी तक नहीं पहुंचा है जिसके बाद खोज शुरू हुई। इधर डीजीसीए ने खराब मौसम में उड़ान भरने पर ट्रांस भारत के दोनों पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम में हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए डीजीसीए ने दोनों पायलट पर यह कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *