Ad

बड़ी खबर (भीमताल) तीन साल से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, सारा योजना से किया जाएगा इसे पुनर्जीवित ।।


भीमताल: तीन साल से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, ‘सारा’ योजना से किया जाएगा इसे पुनर्जीवित

भीमताल। नगर क्षेत्र वार्ड 6, झील के समीप कुमाऊँ राजमार्ग पर स्थित सदियों पुराना प्राकृतिक जल स्रोत तीन साल बाद फिर से पुनर्जीवित होगा। ‘सारा’ योजना के तहत इसके जीर्णोद्धार को हरी झंडी मिल गई है।

सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए नैनीताल चंद्रा फर्त्याल ने सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी को बताया कि “आपका प्रकरण सारा में टेकअप कर लिया गया है। कल हुई सारा की बैठक में इसे जुड़वा दिया गया है। भीमताल खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।”

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि इस सदियों पुराने जल धारे के 2022 में ‘अकस्मात सूख’ जाने से क्षेत्र की जनता अत्यंत परेशान व दुःखी थी। वर्ष 2022 से लगातार निम्न स्तर से राज्य स्तर पर मांग और पत्राचार के बाद अब मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडेय द्वारा पुनः संज्ञान ले लिया गया और इसे ‘सारा’ प्रोजेक्ट में सम्मिलित कर दिया गया है।

जनता में खुशी की लहर: तीन साल से सूखे पड़े इस धारे के पुनर्जीवन की खबर से वार्ड 6 व आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह धारा कभी पूरे क्षेत्र के साथ-साथ कुमाऊँ को आने-जाने वाले सभी ट्रांसपोर्टरों की प्यास बुझाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad