बिंदुखत्ता में विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित
बिंदुखत्ता। क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज, बिंदुखत्ता में आज विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने विद्यालय पहुंचकर वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसी खेल सामग्री विद्यार्थियों को भेंट की।
इस अवसर पर लक्ष्मण खाती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश दानू, विद्यालय अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक सुंदर सिंह खनका तथा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
बड़ी खबर (बिंदुखत्ता) सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने खेल सामग्री बच्चों को की वितरित ।।


