Ad

बड़ी खबर (उत्तराखंड) समाज को नई दिशा देगा युवा समाजसेवी अक्षय चन्याल का यह कदम ।।


बागेश्वर जनपद के युवा समाजसेवी अक्षय चन्याल ने अंगदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा की एक प्रेरणादायक पहल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र के माध्यम से उन्होंने यह संकल्प लिया कि उनके अंग जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में उपयोगी होंगे। उनके इस कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

अक्षय चन्याल का शैक्षणिक सफर साधारण पृष्ठभूमि से शुरू हुआ। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा सरकारी विद्यालय से प्राप्त की और इसके बाद एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने Imperial Institute of Management Science and Research, दिल्ली से प्रोफेशनल पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

अपने करियर के दौरान उन्होंने Tata Group और Reliance Industries जैसी बड़ी कंपनियों में कार्य किया। साथ ही कुवैत, दुबई और सऊदी अरब में भी कार्य अनुभव हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

वर्तमान में वे समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और भाजपा के मंडल महामंत्री ग्रामीण बागेश्वर के रूप में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

अक्षय चन्याल का यह निर्णय समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि जीवन के बाद भी इंसान अपने अंगों के माध्यम से कई जिंदगियों को नया जीवन दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad