भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था
Promote Your Business Here
जनपद प्रशासन ने नागरिकों से मांगा विवरण
ईरान और इजरायल के मध्य चल रहे संघर्ष को देखते हुये भारत सरकार ने विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में जिला प्रशासन स्तर से भी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर ईरान में रह रहे ऐसे भारतीय नागरिकों का विवरण एकत्र किया जा रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों के चलते स्वदेश लौटना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित नागरिक या उनके परिजन जिला प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक विवरण उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये संबंधित व्यक्ति जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन युद्ध क्षेत्र में फंसे हर नागरिक की सकुशल वापसी के लिये तत्पर है।
