ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग युवती को किया सकुशल बरामद

थाना नेहरू कॉलोनी

नेहरू कालोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0- 259/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की सवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिक की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये।  निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, साथी ही नाबालिक युवती के साथियों व आस पास के लोगो से पूछताछ कर युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, तो नाबालिक युवती को साहिल नाम के एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना संज्ञान में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 21/07/25 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त साहिल उर्फ फाइक पुत्र हैदर अली निवासी कन्हैया विहार, निकट कारगी चौक, थाना पटेलनगर देहरादून, उम्र 18 वर्ष को धर्मपुर देहरादून से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से नाबालिक युवती को सकुशल बरामद किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

साहिल फाइक पुत्र हैदर अली निवासी कन्हैया विहार, निकट कारगी चौक, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 18 वर्ष

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- म0उ0नि0 हेमलता कुनियाल
3- हे0का0 विद्यासागर
4- म0का0 रजनी नेगी

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *