जम्मू-कश्मीर में अनुशासनहीनता की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई तीन सदस्यीय समिति
नई दिल्ली, 12 जून। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में कथित अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह समिति तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति में डॉ. अमर सिंह और रफीक खान को सदस्य बनाया गया है।
समिति जम्मू-कश्मीर में पार्टी के भीतर सामने आए अनुशासनहीनता और कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामलों की जांच करेगी तथा अपनी रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेगी।
कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और पार्टी की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
