Ad

(बड़ा समाचार) महिला अभ्यर्थी से छात्र ने लिया फोन,नाबालिग छात्रा ने कि घर बात, और ट्रेन के आगे कूद कर दी जान।।


कौशाम्बी: एक महिला द्वारा दूसरी बच्ची को अपने मोबाइल पर बात करना बड़ा भारी पड़ गया बात करने के बाद नाबालिक चलती ट्रेन के आगे कूद गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई महिला उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई थी जहां स्टेशन पर अभ्यर्थी के मोबाइल से घर फोन करने के बाद ट्रेन के आगे कक्षा 8 की छात्रा ने चलती ट्रेन के आगे छलांग, लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई ।

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई एक महिला अभ्यर्थी के मोबाइल से घर पर फोन करने के बाद ट्रेन के आगे कक्षा 8 की एक छात्रा ने छलांग लगा दी,जिससे स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई,घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही स्कूली छात्रा के परिजन भी रोते बिलखते रेलवे स्टेशन भरवारी पहुंचे।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन की सोमवार की शाम की है जहा समय हड़कम्प मच गया जब एक कक्षा 8 की छात्रा अचानक ट्रेन के आगे कूद गई,जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह भरवारी रेलवे स्टेशन परिसर पर काफी देर से टहल रही थी और पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई एक महिला परीक्षार्थी से स्टेशन पर घूम रही छात्रा ने मोबाइल फोन मांगा उसके मोबाइल फोन से घर बात करने के बाद कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया पर जिस महिला परीक्षार्थी के मोबाइल फोन से उसने बात की थी उसने हाथ पकड़कर बचाने का भी प्रयास किया। पर वह छात्रा उसका हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना पर स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि ट्रेन आगे चलकर कुछ देर के लिए रुकी और फिर लोको पायलट ने निरीक्षण के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया।

वहीं घटना की सूचना के बाद लगभग 1 घंटे बाद मृतका का बड़ा भाई भी मौके पर पहुंचा । मृतका के भाई मुकेश के अनुसार उसको भी घर से फोन आया था कि उसकी बहन भरवारी रेलवे स्टेशन पर है फिलहाल आत्महत्या के करण का पता नही चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ व जांच पड़ताल कर रही है। मृतका की शिनाख्त लक्ष्मी देवी उम्र (14) वर्ष पुत्री झुल्लर सरोज निवासी करारी थाना क्षेत्र के बड़ाई बंधवा के रूप में हुई। वह कक्षा 8 की छात्रा था। मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि लक्ष्मी चौथे नंबर की बहन थी वह दो भाई और छह बहन हैं वहीं घटना के बाद से मृतका की मां सुनीता देवी, पिता झुल्लर सरोज सहित अन्य भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad