Ad

धौलछीना में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो की मौत, एक गंभीर घायल ।


धौलछीना में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो की मौत, एक गंभीर घायल ।


अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धौलछीना से करीब 6 किलोमीटर आगे सेराघाट मार्ग पर कसार बैंड के पास दोपहर लगभग 3 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या DL3 CCZ 8690 (स्कॉर्पियो) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को वाहन से बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी वाहन से उपचार के लिए अल्मोड़ा भेजा गया।
मृतकों की पहचान प्रणब रॉय (लगभग 75 वर्ष) और शुभी रॉय (लगभग 72 वर्ष) निवासी मंगलपुरी, महरौली, नई दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति सिद्धार्थ रॉय (लगभग 52 वर्ष) पुत्र प्रणब रॉय निवासी उपरोक्त बताया गया है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad