Ad

दु:खद(उत्तराखंड) नहाते समय हुआ था हादसा,दो शव बरामद ।।


गंग नहर में दर्दनाक हादसा: SDRF को बड़ी सफलता, 4 दिन बाद दोनों लापता किशोरों के शव बरामद (एक्सक्लूसिव)
हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र में गंग नहर में नहाते समय लापता हुए दो किशोरों की तलाश में जुटी SDRF लक्सर टीम को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। लगातार चार दिन तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना 26 मार्च 2026 की है, जब गंग नहर में नहाते समय दो किशोर तेज बहाव में बहकर लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही SDRF की लक्सर टीम ने सब-इंस्पेक्टर आशीष त्यागी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने दिन-रात एक कर नहर के विभिन्न हिस्सों में गहन तलाशी अभियान चलाया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान पहले किशोर मोनिस (17), निवासी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर का शव पूर्व में रुड़की के पास गंग नहर से बरामद कर लिया गया था। वहीं, लगातार जारी खोजबीन के बाद आज 30 मार्च को दूसरे किशोर आसिफ (17), निवासी कसम विहार कॉलोनी, लोनी (गाजियाबाद) का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया।
दोनों शवों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad