Ad

दुखद(अल्मोड़ा)सड़क हादसा स्कूटी सवार की मौके पर मौत ।।


दल बैंड के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत
अल्मोड़ा।
जनपद अल्मोड़ा के बाड़ेछीना क्षेत्र अंतर्गत दल बैंड के समीप शुक्रवार सायंकाल एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार स्कूटी संख्या UK01B-9513 और ट्रक संख्या UK04CB-4696 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान श्री कमलेश सिंह भंडारी (पुत्र श्री मोहन सिंह भंडारी), निवासी खत्याड़ी, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad