मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ट्रेन हादसे से हडकम्प मच गया, यहां उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूद पड़े, जिससे दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट की चपेट में कई यात्री आ गए. ट्रेन की चपेट में आने से करीब छह लोगों की मौत हो गई. घटना मुरैना के हेतमपुर स्टेशन की बताई जा रही है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
Promote Your Business Here
जानकारी के मुताबिक मुरैना के हेतमपुर स्टेशन के पास ये दुर्घटना हुई है. उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार (14 जून) को शाम 4 बजे मुरैना से धौलपुर की तरफ रवाना हुई थी. हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई. जैसे ही यात्रियों ने आग के बारे में सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई. लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूद पड़े और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अब तक तीन महिला और एक बच्चे की लाश बरामद हुई है.
