पड़ोस में बेर तोड़ने गई किशोरी हुई सामूहिक दुष्कर्म का शिकार, अभियुक्त गिरफ्तार l

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

एटा। थाना जैथरा पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 20 फरवरी 2025 को वादी की पुत्री पड़ोस के घेर में खड़े बेरिया के पेड़ से बेर लेने गई थी, वहां पर सर्वेश तथा मुरारी लाल दोनों ने वादी की पुत्री के साथ जबरन पकड़ कर दुष्कर्म किया है। जिसके संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं- 40/25 धारा 70(2) बीएनएस व 5g/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी विवरण,,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मुकदमा से संबंधित एक अभियुक्त सर्वेश दीक्षित पुत्र राजाराम दीक्षित निवासी ग्राम टिकाथर थाना जैथरा जिला एटा को आज दिनांक 22 फरवरी 2025 को काली नदी के पुल के पास से समय करीब 9.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा थाना स्तर से आवश्क वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त-सर्वेश दीक्षित पुत्र राजाराम दीक्षित निवासी टिकाथर थाना जैथरा को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *