समाचार सारांश टीम नेटवर्क कलयुगी मां ने एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसे कपड़े में लपेटकर झाड़ी में फेंक दिया घटना सोमवार की बागेश्वर जिले के ठाकुरद्वारा वार्ड की बताई जाती है जहां सोमवार को एक नवजात बच्ची कपड़ों में लिपटी झाड़ियों में फेंकी हुई मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे उठाया और पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस उसे कलयुग की मां की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नृसिंह मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी राकेश तिवारी ने झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने तुरंत आनंद सिंह मेहरा और रमेश तिवारी को बुलाया। तीनों ने मिलकर झाड़ियों में देखा तो एक कट्टे में कपड़ों में लिपटी बच्ची मिली। बच्ची को घर लाकर उसे दूध पिलाया गया।

सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. दीपाली मकवाना ने बताया कि बच्ची करीब छह-सात दिन की है।

बच्ची के मिलने के बाद नगर में पूरे दिन इस घटना की चर्चा होती रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोग बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं इस घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्र में कलयुग की मां की तलाश को लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *