लालकुआं-: हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश के पी आर ओ रोहित भट्ट की दादी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है हमेशा समाजिक सरोकार को लेकर आम लोगों को नई दिशा देने वाली तथा लोगों में काफी लोकप्रिय मोटाहल्दू की (अम्मा) मथुरा देवी का इलाज राममूर्ति अस्पताल में हुआ था लेकिन ऑपरेशन के बाद से अस्वस्थ चल रही थी जिनका आज 8:00 बजे मोटाहल्दू से शव यात्रा के रूप में चलकर चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा, मथुरा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
लगभग 98 वर्षीय मथुरा देवी क्षेत्र के तमाम सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाती थी।
मोटाहल्दू निवासी अम्मा श्रीमती मथुरा देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी, परिवार द्वारा राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा में उनका पेट का ऑपरेशन किया गया,
, उनके पोते रोहित भट्ट हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश के पीआरओ है, जबकि नाती प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दू के अध्यक्ष संदीप पांडे और बहू गरिमा पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य है,
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
