Advertisement

हल्द्वानी(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) पहले निकाय चुनाव और अब छात्र संघ चुनाव के टलने से कांग्रेस मुखर होती जा रही है हल्द्वानी कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव शिक्षित वर्ग का चुनाव है, जिसे हर हाल में कराया जाना चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहे। सरकार विश्वविद्यालय पर जिम्मेदारी डालकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। निकाय, पंचायत और कोऑपरेटिव आदि चुनाव को लगातार सरकार टालने का काम कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। जनतंत्र का अनादर लोकतंत्र के लिए घातक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *