Advertisement

रुद्रपुर –मसाज सेंटर में हो रहे अनैतिक कार्यों और मानव तस्करी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के द्वारा जनपद पर विभिन्न मसाज सेंटर और स्पा केन्द्रों में छापामारी अभियान के दौरान उसे समय हड़कंप मच गया जब पुलिस टीम ने और औचक छापेमारी कर मसाज केंद्रों की जांच पड़ताल की स्पा सेंटर पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ऊधमसिंहनगर द्वारा कोतवाली रुद्रपुर व थाना पंतनगर क्षेत्र में होटलो व मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा सेंटरो में चेकिंग अभियान चलाकर सत्यापन व अन्य कागजात चेक किए गये।

  दो स्पा सैन्टरो में अनियमिताएं पाए जाने पर 10,000-10000  रुपए के न्यायालय के चालान पुलिस एक्ट में किये गये। सिविल लाइन में सनसिटी प्लाजा में कोहिनूर नाम से स्पा सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात के चलाया जा रहा था। जिसे बंद करवाया गया। रजिस्ट्रेशन व अन्य कागज  बनाने पर ही स्पा सेंटर को खोलने के लिए कहा गया।
Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *