Advertisement

बिंदुखत्ता के गणमान्य नागरिकों ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर की बैठक

लालकआं (समाचार सारांश टीम नेटवर्क)

बिंदुखत्ता, इंद्रानगर: वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत पिछले तीन माह से शासन में लंबित पत्रावली पर अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए #राजस्व_ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर बिंदुखत्ता के गणमान्य नागरिकों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक इंद्रानगर स्थित वन अधिकार समिति कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री और राजस्व सचिव से मुलाकात करेगा। साथ ही, इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए स्थानीय विधायक से भी संपर्क साधा जाएगा।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने इस बात पर जोर दिया कि राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी होने से क्षेत्र के निवासियों को उनके अधिकारों की सुरक्षा मिलेगी और विकास की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश पर वन अधिकार समिति की सहायता से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा परिवार रजिस्टर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं जिलाधिकारी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

बैठक में अध्यक्ष अर्जुन नाथ, सचिव भुवन भट्ट, संरक्षक श्याम सिंह रावत, धरम सिंह, चंद्र सिंह दानू, राम सिंह पपोला, रमेश गोस्वामी, सदस्य उमेश भट्ट, गोविंद बोरा, कविराज धामी, हरेंद्र बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप कोश्यारी, कुन्दन चुफाल, नन्दन बोरा, बलवंत बिष्ट, गणेश कांडपाल, रंजीत गडिया सहित कई गणमान्य नागरिक एवम् पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *