बागेश्वर। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कपकोट क्षेत्र में पुलिस ने वैध आबकारी पास की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 248 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामन्त के नेतृत्व में थाना कपकोट पुलिस टीम ने वाहन संख्या UK02CA-0770 (टाटा 407) को पकड़ा। जांच के दौरान पाया गया कि शराब की खेप को निर्धारित दुकान के बजाय अन्यत्र उतारा जा रहा था।
मामले में चालक मोहन सिंह (48 वर्ष) निवासी मल्ला बिलोना, बागेश्वर को हरिमोहन बार भराड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी हिमांशु दफौटी निवासी बिलोना मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना कपकोट में मु.अ.सं. 07/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उ.नि. जीवन सामन्त, अ.उ.नि. सुमित कुमार, कांस्टेबल हरीश सनवाल व कांस्टेबल अशोक टम्टा शामिल रहे। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रही
(248 पेटी अंग्रेजी शराब) निर्धारित दुकान नहीं,अलग उतार के बेचने की तैयारी,(गिरफ्तारी)


