हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वन नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने आज बच्ची नगर स्थित अपने आवास पर हल्द्वानी शहर में नगर निगम के क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 34 से 60 तक एडीबी वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।
अपने आवास में अधिकारियों की बैठक करते हुए सांसद श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हल्द्वानी शहर के संपूर्ण विकास के लिए दिए गए 2200 करोड़ के बजट के तहत किया जा रहे हैं कार्यों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण किया जाना बेहद आवश्यक है उन्होंने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।
जिसमें अधिकारियों ने अवगत कराया की अब तक परियोजना में कुल 740 किलोमीटर में से 419.48 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य अब तक पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 122 किलोमीटर में से 71.45 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा इस परियोजना के अंतर्गत को दी गई कुल 304 किलोमीटर सड़क में से 154.8 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण कर लिया गया है और 85.6 किलोमीटर सबसफेसिंग जीएसबी का कार्य पूर्ण कर सड़क पूर्ण निर्माण कार्य गतिमान है। साथ ही इस परियोजना में 14 ओवर ऐड टैंकों में से कुल 7 ओवर है टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा तीन ओवर है टैंक डबल स्टोरी होंगे जो की हल्द्वानी शहर की सुंदरता को और चार चांद लगाएगी।
बैठक में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शहर में चल रही इस परियोजना के अंतर्गत 13 नार्कअप में से साथ नलकूप की बोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 14.5 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसपी का कार्य भी गतिमान है। इसके अलावा वर्षा जल प्रबंधन के तहत 1500 मी राकासिया नाले के आउटफाल के लिए भूमिगत नाले का निर्माण पूर्ण कर दिया गया है और वर्षा काल में जल भराव की समस्या से कई गांवों को निजात दिला दी गई है। इसके अलावा यूयूएसडीए द्वारा 229.82 करोड़ की लागत से सड़क सुधारीकरण और ड्रेनेज परियोजना का कार्य कार्य संस्था को आवंटित कर दिया गया है और नैनीताल रोड में तीन पानी से नरीमन चौराहे तक और कालाढूंगी रोड में कालाढूंगी चौराहे से कटघरिया तक सड़कचौड़ीकरण का कार्य प्रगतिपर है। इसके अलावा 336 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर में बनने वाला नमो भवन जो की बहुउद्देशीय भवन है इसकी टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।
इसके अलावा अधिकारियों ने श्री सांसद अजय भट्ट को अवगत कराया की पनचक्की से लेकर लालडांट तक टंचलैस सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है जिससे कि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। और सड़क खुदान से बचाई जा सके। क्योंकि यह तकनीक तीन गुना से अधिक की है इस तकनीक का इस्तेमाल पुरानी आईटीआई से आवाला चौकी तक भी किया जा रहा है।
बैठक में सांसद श्री अजय भट्ट को अधिकारी को 1 मई 2028 तक इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें नैनीताल रोड एवं कालाढूंगी रोड के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के कार्य होंगे। इसके अलावा फुटपाथ और सौंदर्यकरण के कार्य होंगे। साथ ही नैनीताल एवं कालाढूंगी रोड पर संचार के बल तथा अन्य विद्युत लाइन हेतु केवल डक्ट का निर्माण किया जा रहा है। और जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र के लिए वर्षा जल प्रबंधन का काम होगा। इसके अलावा नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड के किनारे सत्ता ही पार्किंग का निर्माण भी होगा साथ ही सड़कों के मीडियम एवं फुटपाथ पर नए विद्युत खंबे और लाइटों की स्थापना की जाएगी। और सड़क के मुख्य चौराहा के जंक्शन का उदारीकरण और हाई मास्ट लाइटिंग की स्थापना के कार्य भी प्रगति पर हैं। और सड़कों के किनारे बस स्टॉप के निर्माण भी किए जाएंगे सड़कों पर स्थित विद्यालयों एवं संस्थाओं हेतु टेबलटॉप क्रॉसिंग का निर्माण भी होगा।
सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रयासों से हल्द्वानी शहर को नया सुसज्जित और आधुनिक व सुरक्षित शहर बनाने की दृष्टि से हर संभव विकास कार्य किया जा रहे हैं आने वाले समय में हल्द्वानी शहर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। श्री भट्ट ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं को देखते हुए अभी नए खुदान न करने की निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को और परेशानी का सामना न करना पड़े जब यह कार्य पूर्ण होगा उसके बाद ही आगे खुदान किया जाएगा।


